फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी सिद्धू को आज बाबा फरीद अवार्ड

Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
Firozpur
विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू को बाबा फरीद सोसाइटी फरीदकोट की ओर से इस साल बाबा फरीद अवार्ड से सम्मानित करने का फैसला किया गया है। एसएसपी सिद्धू का चुनाव उनकी ड्यूटी के प्रति समर्पित भावना और पेशे में ईमानदारी के मद्देनजर रखकर किया गया है।
विज्ञापन

सोसाइटी के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह खालसा ने बताया कि सिद्धू की ईमानदारी, लोगों को इंसाफ देने में अग्रणी होने और सफल प्रशासक होने के नाते 23 सितंबर को फरीदकोट में प्रदेश स्तरीय समागम में विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। एमएससी (ज्योग्राफी) की शिक्षा प्राप्त और पिछले 25 साल से पंजाब पुलिस में विभिन्न पदों पर सेवा निभाने के बदले मनदीप सिंह सिद्धू को इससे पहले शानदार सेवाएं देने के बदले राष्ट्रपति मेडल, ड्यूटी के प्रति समर्पण के लिए मुख्यमंत्री पंजाब मेडल, पराक्रम पदक, कठिन सेवा मेडल, गोल्डन जुबली गणतंत्रता दिवस मेडल, डीजीपी पंजाब पुलिस प्रशंसा डिस्क और अन्य अनेक अवार्ड मिल चुके हैं।
पंजाब के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी डा. केहर सिंह सिद्धू के पोते मनदीप सिंह सिद्धू को वर्ष 2013 के लिए दिया जा रहा यह अवार्ड इससे पहले देश की पहली आईपीएस अधिकारी किरन बेदी, कृष्ण कुमार आईएएस, जस्टिस पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट नानक चंद खिंची और डा. हरभजन सिंह दिओल पूर्व सदस्य पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन, कंवर विजय प्रताप सिंह आईपीएस, एल के यादव आईपीएस, रणजीत सिंह ढिल्लों कमांडेंट को भी मिल चुका है। इस अवार्ड में एक लाख रुपये की नगद राशि और शानदार ट्राफी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें