सुनाम (संगरूर)। सोशल वुमन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पंजाब स्टेट सोशल वेलफेयर बोर्ड चंडीगढ़ के सहयोग से शिशु भारती माडल स्कूल में भ्रूण हत्या के खिलाफ समाज को जागरूक करने के संबंध में पांच दिवसीय कैंप की शुरुआत की गई। कैंप का उद्घाटन सांसद एसएस ढींढसा की धर्मपत्नी बीबी हरजीत कौर ढींढसा ने किया। कार्यक्रम में एसएमओ डा. सुरजीत सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए।
समागम को संबोधित करते हुए अकाली दल महिला विंग की जिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने कहा कि उक्त संस्था महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कैंप में समाज के विभिन्न वर्गों को समाज की इस सबसे गंभीर कुरीति के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने समाज से अपील की कि वे लड़कियों के प्रति छोटी सोच का बदलें। सरकारें भी लड़कियों के लिए विशेष आरक्षण और अन्य सुविधाएं प्रदान करें। एसएमओ ने कन्या भ्रूण हत्या के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। समागम में मेहमानों का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर गोपाल शर्मा, राजकुमार, मोहिता बंसल, इंद्रप्रताप सिंह, कैलाश देवी, सीमा बंसल, हरमीत सिंह, शशी जिंदल, परमजीत कौर, गीता शर्मा, जसविंदर कौर, जतिंदर मादा और प्रियम शर्मा उपस्थित थे।