फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरिंदर के कार्यक्रमों से एतराज नहीं : बाजवा

Sat, 24 Aug 2013 05:35 AM IST
Firozpur
विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यक्रमों से उन्हें एतराज नहीं है। बल्कि खुशी की बात है कि वह छुट्टियां बिताकर प्रदेश में सक्रिय हो रहे हैं। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। शुक्रवार को यहां जनसंपर्क अभियान रैली में आए सांसद बाजवा ने कहा कि अच्छी बात है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अलग रूप से पंजाब में अभियान शुरू कर रहे हैं। अमरिंदर ने संगरूर में दो दिन पहले कहा था कि वह बाजवा को जवाबदेह नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए पंजाब कांग्रेस किसी समय भी सूबे में आर्थिक इमरजेंसी लगाने की मांग कर सकती है। पंजाब की इंडस्ट्री का अन्य राज्यों में शिफ्ट होने पर चिंता जाहिर करते हुए बाजवा ने कहा कि एक कंपनी बिहार में, पेपर मिल गुजरात में जा रही है, लेकिन प्रदेश सरकार इनके शिफ्ट न होने के बयान देकर लोगों को गुमराह कर रही है। इंडस्ट्री के लिए प्रदेश में हालात ठीक नहीं हैं। पंजाब में पड़ोसी राज्यों की तुलना में महंगी बिजली दी जा रही है।
अकाली-भाजपा सरकार को आडे़ हाथों लेते उन्होंने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा सरकार के दौरान पंजाब की 2810 पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई थी। इन पंचायतों को स्पेशल ग्रांट देने का जो वादा बादल सरकार ने किया था, उस पर वह खरा नहीं उतरी। उन्होंने कहा कि अब हाईकोर्ट में याचिका देकर इन पंचायतों को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें