फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन समेत तीन तस्कर काबू

Sat, 24 Aug 2013 05:35 AM IST
Firozpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। पुलिस ने सवा दो किलो हेरोइन समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उधर थाना सदर और मक्खू पुलिस ने तीन तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिंदर सिंह पुत्र पाल सिंह वासी राजोके गट्टी थाना खालड़ा जिला तरनतारन बाइक नंबर-पीबी-46एम 2566 पर बस्ती आहमे वाली पुल सुकड़ नहर से गुजर रहा था। पुलिस ने संदेह पर उसे रोककर तलाश ली। तलाशी के दौरान उससे दो किलो हेरोइन बरामद हुई। उक्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ रुपये की कीमत है। यह हेरोइन पाकिस्तान से लाई थी। उधर मक्खू पुलिस ने बलवीर सिंह पुत्र दयाल सिंह वासी रत्ता गुदा थाना हरिके और रविंदर सिंह पुत्र बूटा सिंह वासी बूह थाना हरिके को तलवंडी नेपालां के सेमनाले के पास रोककर तलाशी ली। उनके पास से 250 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें