फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्तीफा दे दें पन्नू : बाजवा

Wed, 24 Jul 2013 05:33 AM IST
Firozpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनाम (संगरूर)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जिस तरह से बादल सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारी केएस पन्नू को जलील किया है वह सूबे के भविष्य के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। सांसद बाजवा ने पन्नू से अपील की है कि वे या तो नौकरी से त्याग पत्र दे दें या फिर केंद्र में चले जाएं। बाजवा गुरु नानक देव डेंटल कालेज में कार्यकर्ताओं से मिलने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीएम और डिप्टी सीएम को पंजाब या पंजाबी हितों से कोई सरोकार नहीं है। हरियाणा द्वारा पंजाब से पानी मांगने पर उन्होंने कहा कि जब पंजाब अपने अधिकारों की रक्षा सही ढंग से नहीं करेगा तो अन्य राज्य आपके अधिकारों पर हाथ डालेंगे।
विज्ञापन

बाजवा ने कहा कि पंजाब की आय प्रति वर्ष 30 हजार करोड़ रुपये है और खर्च 42 हजार करोड़ है। सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है और वे केवल नए टैक्स लगाने तक सीमित है। लेकिन आय टैक्स लगाने से नहीं बल्कि इंडस्ट्री को लाने से बढे़गी बाजवा ने कहा कि उन्होंने पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से मांग की है कि पहाड़ी राज्यों की तर्ज पर पंजाब के सरहदी जिलों को रियायतें दी जाएं, लेकिन अकाली दल तो इसका भी विरोध कर रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के हलका प्रभारी अमन अरोड़ा, पूर्व विधायक जसवीर सिंह डिंपा, नगर पार्षद घनशाम कंसल, भगवान दास कंसल, दर्शन सिंह, सरजीवन कुमार, नवीन बंटी, हरदेव सिंह, जगदीप भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें