अबोहर (फिरोजपुर)। गर्मी के कारण किन्नू के बागों में फलों को गिरना शुरू हो गया है, लेकिन इस ओर बागवानी विभाग का कोई ध्यान नहीं है। इससे उनमें रोष पाया जा रहा है।
भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष अक्षय बिशभनोई सहित राजवीर सिंह, पपिंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह, विशाल बिशभनोई, निर्मल डेलू, कुलदीप पूनियां, विजय डेलू तथा संजय डेलू आदि ने संयुक्त रूप में कहा कि करीब एक महीने से तापमान तेजी से बढ़ रहा है। विभाग को चाहिए कि शिविर लगाकर किसानों को इसके उपायों के बारे में जानकारी दे। बागवानी विभाग के अधिकारी जसपाल सिंह भट्टी ने कहा कि तापमान अधिक होने के कारण फलों का गिरना शुरू हो जाता है। इसके बचाव के लिए किसानों को बागों में अधिक से अधिक पानी लगाना चाहिए। जो किसान 20 दिन या इससे अधिक समय के बाद बागों में पानी लगाते हैं उनमें फलों के गिरने की संभावना अधिक होती है। इस लिए संभव हो सके हर सप्ताह ही बागों की सिंचाई करनी चाहिए। इसके अलावा छोटे बागों में मूंगी व जंतर आदि की बिजाई करनी चाहिए जिससे बागों में ठंडक रहती है।