फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर जेल सुपरिंटेंडेंट पर लगी इंक्वायरी

Thu, 30 May 2013 05:31 AM IST
Firozpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। एक अकाली नेता को सेंट्रल जेल में कई लोगों से शादी कर ठगी मारने के आरोप में बंद एक एनआरआई महिला से मुलाकात न कराने पर जेल के सुपरिंटेंडेंट पर कई आरोप लगाकर एसडीएम की इंक्वायरी लगवा दी गई। बताया जा रहा है कि जेल पहुंच कर एसडीएम ने कई कैदियों के बयान लेने के बाद सुपरिंटेंडेंट जेल के भी बयान लिए।
विज्ञापन

जेल सुपरिंटेंडेंट बीके सिद्धूू ने बताया कि उक्त महिला से मुलाकात करने के लिए जेल के वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति लेनी पड़ती है। उसके बाद ही मुलाकात करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि जेल में अंडर ट्रायल के तौर पर बंद एनआरआई महिला से एक अकाली नेता मिलने पहुंचा। नियम के मुताबिक सिद्धू ने उक्त नेता से कहा कि जेल के वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर उनकी मुलाकात करवा दी जाएगी। इस पर उसने डिप्टी कमिश्नर मनजीत सिंह नारंग से शिकायत कर दी और उस पर जेल में गलत काम, कैंटीन में महंगा सामान के आरोप लगा दिए। सोमवार शाम को एसडीएम अमित कुमार ने जेल में पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें