फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदाकारी मुकाबलों में उभावाल के छात्र प्रथम

Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
Firozpur
विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) में ब्लाक स्तरीय रोल प्ले (अदाकारी) मुकाबले प्रिंसिपल मनजीत कौर की अध्यक्षता में करवाए गए। मुकाबलों में ब्लाक के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने अपने अध्यापकों सहित हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल उभावाल के छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया। सरकारी स्कूल कुंनरा ने दूसरा और सरकारी सीसे स्कूल (लड़कियां) संगरूर ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुकाबलों के दौरान निर्णायकों की भूमिका नरिंदर उप्पल, अध्यापिका नरिंदरपाल कौर और मंजू जैन ने निभाई।
भवानीगढ़ के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में भी ब्लाक स्तरीय रोल प्ले मुकाबले करवाए गए। मुकाबलों में सरकारी सीसे स्कूल नदामपुर की टीम ने पहला, सरकारी मिडिल स्कूल गहलां ने दूसरा और सरकारी सीसे (लड़के) की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। पहला स्थान हासिल करने वाली टीमें अब जिला स्तरीय मुकाबलों में हिस्से लेंगी। इस अवसर पर निरदोष कुमारी, दरगेश कुमारी, जरनैल सिंह, हरजिंदर सिंह और जगदीप सिंह हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें