फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा-श्रीगंगानगर के बीच बिछेगा डबल ट्रैक

Wed, 27 Feb 2013 05:31 AM IST
Firozpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर (फिरोजपुर)। रेल बजट-2013 में बठिंडा से श्रीगंगानगर के बीच डबल ट्रैक बिछाने के लिए सर्वे को मंजूरी दे दी गई है। मंत्रालय के इस फैसले से अबोहर व श्रीगंगानगर के लोगों में खुशी है, क्योंकि डबल ट्रैक बिछने से गाड़ियों की लेटलतीफी दूर होगी और इनकी गति भी बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन

आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमिल कलानी ने कहा कि आसपास के इलाके में अबोहर पहला क्षेत्र होगा जिसे डबल रेल लाइन का गौरव हासिल होगा। वर्तमान समय में कई नॉन स्टॉप गाड़ियों को सिंगल लाइन होने के कारण बीच में अकारण ही रोके रखना पड़ता है लेकिन डबल लाइन होने से नॉन स्टॉप गाड़ियां निर्धारित समय पर पहुंचेंगी।
ऑल ट्रेडर्स व्यापार मंडल के प्रधान एडवोकेट अश्विनी कुमार ने इस फैसले का स्वागत करते हुए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है। इन व्यापारी नेताओं ने कहा है कि डबल ट्रैक बिछने से क्षेत्र के विकास का रास्ता साफ होगा वहीं दूर-दराज शहरों को जाने वाले व्यापारी भी समय पर अपने स्थानों को पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अबोहर-बठिंडा के बीच नॉन स्टॉप गाड़ी को बिना बजह ही छोटे स्टेशनों पर रोके रखना पड़ता है जबकि डबल ट्रैक शुरू होने से इस परेशानी से निजात मिल जाएगी व लंबी दूरी की मालगाड़ियों के लिए भी यह ट्रैक खुल सकेगा।
विज्ञापन

रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य हनुमानदास गोयल ने इस फैसले का पुरजोर स्वागत करते हुए कहा कि इससे गाड़ियों को क्रासिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा और अबोहर से दिल्ली तक का समय कम दूरी में तय होगा। उन्होंने पंजाब मेल को फिरोजपुर की बजाय फाजिल्का से चलाने के फैसले का भी स्वागत किया है क्योंकि इससे दिल्ली, आगरा, ग्वालियर, भोपाल आदि शहरों को जाने वाले अबोहर के आसपास के व्यापारियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें