फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने शुरू की विशेष हिंदू हेल्प लाइन सेवा: तोगड़िया

Tue, 26 Feb 2013 05:31 AM IST
Firozpur
विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर/मालेरकोटला। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीन भाई तोगड़िया ने कहा कि देशभर में बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं से चिंतित विश्व हिंदू परिषद ने अब एक विशेष हिंदू हेल्पलाइन सेवा चालू की है। इसमें कहीं भी पीड़ित व्यक्ति की सहायता के लिए मात्र दो मिनट में पहुंचने के लिए 25 हजार कार्यकर्ताओं को तैयार किया गया है। वे धूरी में आयोजित भव्य हिंदू सुरक्षा नीधि समारोह में पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

तोगड़िया ने कहा कि वर्तमान समय में देश का हिंदू ही अपने देश में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है जोकि चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में विहिप के कार्यकर्ता सांसदों को घेरेंगे। देशभर के भ्रमण पर निकले तोगड़िया ने कहा कि वह देश के हिंदुओं को जगाने के लिए निकले हैं। इस मौके पर अशोक कुमार, बिंदू राम सिंगला, डिलेश शर्मा, राहुल सिंगला, हितेष गुप्ता ने तोगड़िया का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें