फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में गायों की सुरक्षा यकीनी बनाने की मांग

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनाम (संगरूर)। गोशाला परिसर के भीतर नवजात बछड़ों को कुत्तों द्वारा नोचकर खाने के मामले को लेकर वीरवार को हुए आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम गुरतेज सिंह ने शुक्रवार को गोभक्तों के वफद और गोशाला प्रबंधक कमेटी के साथ अलग-अलग बैठक की।
विज्ञापन

वीरवार को गोभक्तों ने आंदोलन करके प्रशासन से गोशाला के प्रबंध बेहतर करने की मांग की थी। अग्रवाल सभा के प्रधान हकूमत जिंदल, भाजपा के जिला प्रधान प्रेम गुगनानी, सुरेश जिंदल, जीवन कुमार, डा. मालविंदर भारद्वाज, जतिंदर जैन आदि ने एसडीएम से मुलाकात की। वफद ने मांग की कि गोशाला में गायों की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए और पशुओं को संभालने के प्रबंध दुरुस्त किए जाएं। लापरवाही के कारण नवजात बछड़ों को कुत्ते नोच-नोचकर मार रहे हैं। एसडीएम ने वफद कोे भरोसा दिलाया कि वे अपने स्तर पर गोशाला का हिसाब किताब लेंगे। साथ ही जानकारी ली जाएगी कि कमेटी के कितने सदस्य हैं, कितनी बैठकें हुई हैं, कितनी प्रापर्टी है और कितने व्यक्ति इसकी देखरेख कर रहे हैं। इस दौरान वफद ने मांग की कि केवल छह माह के लिए उन्हें गोशाला का प्रबंधन सौंप दिया जाए। इसके बाद प्रशासन काम की समीक्षा करके भविष्य के लिए फैसला ले। इसके बाद एसडीएम ने गोशाला कमेटी के साथ बैठक की और शहरवासियों की भावनाएं उनके सामने रखी। एसडीएम ने कहा कि सोमवार को दोनों पक्षों को एक साथ लेकर बैठक की जाएगी और सभी को साथ लेकर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें