फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का 16 नवंबर को धरना

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनाम (संगरूर)। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की बैठक में किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि बहुम ही कम ब्याज दर पर किसानों की गाड़ी चला रही सहकारी सभाओं पर लगाम कस रही है जिससे किसानों का ही नुकसान होगा। यहां के गुरुद्वारा सचखंड साहिब में हुई बैठक को ब्लाक प्रधान जसवंत सिंह तोलावाल ने कहा कि सरकार इन सहकारी सभाओं को बंद करने की कोशिश कर रही है। जिले का एक अधिकारी अपनी मनमर्जी का फरमान जारी करके किसानों को दिए जाने वाले कर्ज में कटौती करवा रहा है, जिसे किसान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि 16 नवंबर को सहकारी बैंक के जिला मैनेजर के संगरूर कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा और आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक ऐसे आदेश वापस नहीं लिए जाते। बैठक में नेताओं ने कहा कि यदि किसानों की मांग पर गौर नहीं किया गया तो किसान रेल रोको आंदोलन शुरू करने पर विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने कर्ज माफ करने की मांग की। मौके पर अजायब सिंह, अमरीक सिंह, सुखपाल सिंह, दर्शन सिंह, पाल सिंह, सुरिंदर सिंह, सरूप सिंह, सोमा सिंह, सुरजीत सिंह आदि हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें