फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध के कारण सड़क दुर्घटना में 14 स्कूली बच्चे जख्मी

Tue, 08 Dec 2015 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे की वजह से सोमवार तड़केे श्री मुक्तसर साहिब रोड पर एक स्कूल वैन हादसाग्रस्त हो गई। इससे वैन में सवार ड्राइवर सहित निजी स्कूल के 14 बच्चे जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डाक्टरों ने चार बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया।
गांव घांगा खुर्द रोड स्थित सुरजीत मेमोरियल आजाद स्कूल की वैन सोमवार सुबह बच्चाें को लेकर स्कूल जा रही थी। ड्राइवर घनी धुंध होने के कारण धीरे-धीरे वैन लेकर जा रहा था।

इसी दौरान जैसे ही वैन गांव टाहलीपीर के निकट पहुंची, तो धुंध के कारण पीछे से एक निजी कंपनी की बस वैन से टकरा गई, जिसके बाद स्कूल वैन आगे जाकर एक अन्य वैन में टकरा गई।
विज्ञापन


घटना में अमृतपाल पुत्री गुरमन सिंह वासी लधुवाला उताड़, अर्शदीप पुत्र गुरमन सिंह, गुरमिलनजोत सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह लधुवाला उताड़, गुरजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी जानीसर, सहजप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह वासी लधुवाला उताड़, प्रिंस पुत्र धर्मपाल वासी जानीसर, जोनी पुत्र धर्मपाल वासी जानीसर, गुरप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह, नवजोत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी लधुवाला उताड़, अर्पण पुत्री सुखदेव सिंह वासी लधुवाला उताड़, वीरपाल पुत्री धर्मपाल वासी जानीसर, गगनदीप पुत्री सतनाम सिंह वासी लधुवाला, वंशदीप पुत्र सतनाम सिंह वासी लधुवाला, अर्शदीप पुत्र महमा सिंह वासी जानीसर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसडीएम अविकेश गुप्ता सिविल अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें