फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी ने सरकारी दफ्तरों में छापे मारे, तहसीलदार समेत 16 अधिकारी और कर्मी गैरहाजिर

Tue, 08 Dec 2015 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की हाजिरी यकीनी बनाने के लिए सोमवार को एडीसी सोनाली गिरी ने विभिन्न दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार जरनैल सिंह, नायब तहसीलदार सुखचरण सिंह समेत कुल 16 अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ विधायक दीप मल्होत्रा, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन हरजीत सिंह भोलूवाला, शिअद नेता हरजीत लिल्ली भी शामिल हुए। जिला प्रशासन ने गैर हाजिर मिले अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस जारी करके जवाब तलब करने का फैसला किया है।

एडीसी सोनाली गिरी ने सबसे पहले सुबह नौ बजे पशु पालन विभाग के दफ्तर में छापा मारा। यहां पर स्टेनो जसबीर कौर, जेआरआई जगतार सिंह, ड्राइवर धर्मपाल व अमनदीप सिंह गैर हाजिर मिले। इसी तरह पोली क्लीनक में डॉ. रिपूदमन सिंह, डॉ.जसविंदर सिंह, डॉ. तरुणजीत कौर समेत जूनियर सहायक लखवीर सिंह भी गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन


इसके बाद एडीसी ने करीब पौने 10 बजे तहसील कांप्लेक्स का निरीक्षण किया और यहां पर तहसीलदार जरनैल सिंह, नायब तहसीलदार सुखचरण सिंह गैर हाजिर पाए गए। मिनी सचिवालय में स्थित डीटीओ दफ्तर की चेकिंग के दौरान यहां पर सीनियर सहायक अशोक कुमार, गुरप्रीत सिंह समेत विभाग की आउट सोर्सिंग कंपनी से संबंधित चार कर्मचारी कर्मपाल, जतिंदर सिंह, शांतनु व मनप्रीत कौर गैर हाजिर पाए गए।

इस दौरान टीम ने खेतीबाड़ी दफ्तर व सुविधा सेंटर का भी निरीक्षण किया, लेकिन यहां पर तमाम अधिकारी व कर्मचारी हाजिर मिले। इस मौके पर एडीसी सोनाली गिरी ने कहा कि पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थी कि कई सरकारी दफ्तरों में अधिकारी व कर्मचारी समय पर हाजिर नहीं होते।
विज्ञापन


इसकी वजह से आम लोगों को काम करवाने में दिक्कत पेश आती है। भविष्य में भी दफ्तरों की चेकिंग का सिलसिला जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें