फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर: चौंकाने वाले खुलासे; तीनों के शरीर में 50 गोली के निशान, विदेशी हथियारों का इस्तेमाल

Thu, 05 Sep 2024 05:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर में मंगलवार को हुए ट्रिपल मर्डर केस के बाद से दहशत का माहौल है। वहीं, तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कर दिया गया है, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक जसप्रीत कौर, दिलदीप सिंह और आकाशदीप के शरीर पर करीब 50 गोलियों निशान मिले हैं।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम में मृतक जसप्रीत कौर, दिलदीप सिंह और आकाशदीप के शरीर पर तकरीबन 50 गोलियों निशान मिले हैं। सिर पर गोली लगने से तीनों की मौत हुई है। जानकारों के मुताबिक ये गोलियां तीस बोर व 32 बोर पिस्तौल से दागी गई हैं। 

विज्ञापन


हमलावरों ने मंगलवार को गोलियां दाग दो युवक और एक युवती की हत्या कर दी थी। वारदात के वक्त कार पर गोलियों के तकरीबन 23 निशान थे। जानकारों का कहना है कि आरोपियों ने 100 के करीब गोलियां दागीं थी। तीनों मरने वालों के सिर पर गोलियां लगी है। एक जख्मी नौजवान के ग्यारह गोलियां लगने की बात कही जा रही है।

उधर, खुफिया सूत्रों के मुताबिक कुल 11 आरोपियों में से एक आरोपी आशीष चोपड़ा पर सात किलो हेरोइन तस्करी का केस दर्ज है। उसके घर एनआईए दबिश दे चुकी है। जो असलहा वारदात में इस्तेमाल किया गया है, ये विदेशी है और पाकिस्तान से लाया गया है। क्योंकि आशीष के बड़े तस्करों से संबंध हैं। आरोपी आशीष का एक बड़े गैंग से संबंध हैं। 
विज्ञापन


पुलिस की स्लम बस्तियों में छापेमारी
फिरोजपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात ने ये साबित कर दिया है कि स्लम बस्तियों में पुलिस की छापेमारी एक दिखावा है। जब भी पुलिस ने संवेदनशील बस्तियों में दबिश दी चोरी के वाहन व अवैध शराब बरामद की है। वारदात में इस्तेमाल किए ऐसे हथियार कभी बरामद नहीं किए हैं। जबकि जितने भी गैंगस्टर व लुटेरे हैं उन सभी के पास अवैध असलहा है।

अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं
उधर, उक्त मामले की तफ्तीश कर रहे थाना सिटी के प्रभारी हरिंदर सिंह चमेली का कहना है कि अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक सवाल के जवाब में चमेली ने कहा कि मरने वालों के शरीर में कितनी गोली लगी है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें