राहुल कुमार ने कहा कि वह रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करते है और रूटीन में हर हफ्ते ही कोटकपूरा आते है। वह अपनी कार खड़ी करके बाजार गए थे कि उन्हें बाद में सूचना मिली कि उनकी कार पर फायरिंग हुई है। उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोटकपूरा के जैतो रोड से सटे गुरुद्वारा बाजार के मोड़ पर खड़ी अबोहर के एक कारोबारी की कार पर नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार तीन नौजवानों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
घटना के समय कार का मालिक अपने साथी के साथ बाजार में गया हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी पुलिस व सीआईए स्टाफ समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार अबोहर निवासी कपड़ा कारोबारी राहुल कुमार नियमित दिनों की तरह शुक्रवार को कोटकपूरा की मार्केट आया था। उसने अपनी कार को जैतो रोड से गुरुद्वारा बाजार को जाने वाली गली के मोड़ पर खड़ा किया और बाजार में चला गया। कुछ ही देर में बाजार की तरफ से आए मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश नौजवान ने उसकी कार पर फायरिंग कर दी और फिर फरार हो गए।
विज्ञापन
राहुल कुमार ने कहा कि वह रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करते है और रूटीन में हर हफ्ते ही कोटकपूरा आते है। वह अपनी कार खड़ी करके बाजार गए थे कि उन्हें बाद में सूचना मिली कि उनकी कार पर फायरिंग हुई है। उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। उधर व्यापारी नेता जसविंदर सिंह ने कहा कि इस घटना से दहशत का माहौल पैदा हो गया है। बाजार की तरफ से आए मोटरसाइकिल सवारों ने खड़ी कार पर फायर किए है और क्षेत्र में दशहत का माहौल पैदा किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है।
डीएसपी ( डी) फरीदकोट संजीव कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार तीन नौजवानों ने 32 बोर की पिस्टल से दो फायर किए गए है। उन्होंने कहा कि घटना से लगता है कि यह किसी को मारने की मंशा नहीं थी। यह किसी को डराने की मंशा से फायरिंग की है और उनका टारगेट कुछ और भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस बारीकी से पड़ताल कर रही है और आरोपियों की शिनाख्त करके उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।