फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दो छात्र गुट्टों में फायरिंग

Mon, 30 Sep 2013 10:20 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में आपसी रंजिश के कारण सोमवार दोपहर बाद छात्रों के दो गुटों में संघर्ष के बीच चली गोली में दो छात्र जख्मी हो गए।
विज्ञापन


उनको इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। जख्मियों की पहचान 25 वर्षीय गुरजंट सिंह और 22 वर्षीय बिक्रम शर्मा के तौर पर हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। डीसीपी हर्ष बांसल समेत अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल पर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन


डीएमसी अस्पताल एवं लड़कों के सरकारी कालेज के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद टैगोर नगर इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार गुरजंट सिंह, बिक्रम और उनके साथी बोलेरो गाड़ी में जा रहे थे तभी टैगोर नगर में रामशरणम के पास एंडेवर गाड़ी में सवार युवाओं ने उनको रोका।

इसके बाद उनमें संघर्ष शुरू हो गया। इसी बीच दूसरे गुट के लोगों ने गोलियां चला दीं। इसमें गुरंजट सिंह और बिक्रम जख्मी हो गए।

दूसरे गुट के लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद गुरजंट और बिक्रम को उनके साथियों ने इलाज के लिए पास ही डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया। सूत्रों का कहना है कि इस रंजिश का कारण विद्यार्थी यूनियन के चुनाव भी हो सकता है।

जख्मियों के रिश्तेदार फिलहाल पुलिस को कोई शिकायत देने को तैयार नहीं हैं। पुुलिस ने मौके से 12 बोर की राइफल और 32 बोर की पिस्टल के पांच खाली कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है। एसीपी गुरप्रीत कौर ने कहा कि गुरजंट सिंह के बयान पर गुरजोत सिंह, मनजीत सिंह, पिंदर और पिंदरी और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में कई सरकारी कालेज के छात्र और बाहर के युवक हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें