फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में NRI के घर पर फायरिंग: बदमाशों ने किए 10 फायर, मांगी 50 लाख की रंगदारी, मनीला से लौटे हैं बलविंदर

Sat, 09 Nov 2024 07:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब में बदमाशों द्वारा रंगदारी और फिरौती मांगने की घटनाएं नहीं थम रही हैं। कपूरथला के एनआरआई के घर पर फायरिंग कर बदमाशों ने उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करते एएसआई पाल सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला में शुक्रवार देर रात एक एनआरआई के घर के बाहर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इससे गांव में हड़कंप मच गया। घटना कपूरथला के गांव कोट करार खां की है। यहां देर रात 10.30 बजे एनआरआई बलविंदर कुमार के घर के बाहर फायरिंग कर बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन


डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों ने घर के बाहर 9 से 10 राउंड फायर किए गए हैं। वहीं पुलिस ने मौके से पांच गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं। 

एनआरआई के घर के बाहर अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की सूचना मिलते ही डीएसपी सब डिवीजन दीपकरण सहित थाना सदर की पुलिस टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। साइंस सिटी चौकी इंचार्ज एएसआई पाल सिंह ने बताया कि एनआरआई बलविंदर कुमार को बदमाशों ने फोन कर उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। एनआरआई बलविंदर कुमार डेढ़ महीना पहले ही मनीला से कपूरथला अपने गांव लौटे हैं। 
विज्ञापन


एनआरआई ने कराई थी गरीब बेटियों की शादी
5 नवंबर को एनआरआई बलविंदर कुमार ने 10 गरीब परिवारों की बेटियों की शादी करवाई थी। बेटियों की शादी का पूरा खर्च बलविंदर कुमार ने किया था। इस समारोह की वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की गई थी। इन वीडियो के बाद एनआरआई परिवार बदमाशों के निशाने पर आ गया है। इसी वजह से बदमाशों ने फिरोती मांगने के लिए एनआरआई परिवार के घर के बाहर फायरिंग की है। 

पुलिस कर रही कई एंगल से जांच
वहीं डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण ने बताया कि फायरिंग मामले में रंजिश के साथ साथ दूसरे एंगल की भी जांच की जा रही है। एएसआई पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ही एनआरआई बलविंदर कुमार को बदमाशों ने फोन कर उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि रंगदारी मांगने वाले बदमाश कौन हैं और किस गैंग से जुड़े हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

कपूरथला में कारोबारियों में डर का माहौल
बता दें कि बीते महीने 7 अक्तूबर को कपूरथला शहर में एक मोबाइल शोरूम पर फायरिंग कर फिरौती मांगने की घटना घटी थी। इसके बाद से क्षेत्र के बड़े व्यापारिक घराने अभी तक खौफ में है। हालांकि उक्त मामले में पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को काबू कर मामले को सुलझा लिया है। लेकिन इस घटना से खौफजदा बड़े व्यापारी सोशल मीडिया से किनारा करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें