इससे पहले भी रिफाइनरी में ऐसी घटना हो चुकी है। वहीं रिफाइनरी के पास रहने वाले कुछ लोगों का कहना था कि रिफाइनरी से रात के समय आग की लपटें दिखाई देती हैं, ऐसे में उनको हमेशा ही डर बना रहता है।
दूसरी ओर तलवंडी साबो के सीगों मंडी स्थित एसबीआई की ब्रांच में गुरुवार देर रात्रि अचानक आग लग गई। इस कारण बैंक में पड़ा पूरा सामान और फर्नीचर जलकर खाक हो गया। बैंक अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारण की जांच चल रही है। जांच के बाद ही वे मीडिया को कुछ बता पाएंगे।