फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंभू रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: पंजाब पुलिस ने धरा एक और आरोपी, अब तक हो चुकी हैं 5 गिरफ्तारियां; DGP ने की पुष्टि

Sat, 02 May 2026 05:10 PM IST
शाहिल शर्मा चंडीगढ़, पीटीआई

सार

शंभू रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में शनिवार को एक और गिरफ्तारी हुई है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव वीडियो जारी कर दी। मामले में अब तक पांच आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के शंभू में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पंजाब पुलिस ने साझा की है। अब तक इस मामले में कुल पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।  अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, पटियाला पुलिस और पठानकोट में काउंटर इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त कार्रवाई में गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बींत को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


बीते 27 अप्रैल को हुआ था ब्लास्ट  
यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी। गुरजिंदर सिंह, जगरोप सिंह का मुख्य सहयोगी था, जिसकी 27 अप्रैल की रात ट्रैक पर ब्लास्ट से मौत हो गई थी। डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में गुरजिंदर की शंभू ब्लास्ट, सिरहिंद रेलवे ट्रैक ब्लास्ट और सीआईए मोगा पर ग्रेनेड हमले में भूमिका सामने आई है। 

पाकिस्तान आईएसआई समर्थित था ब्लास्ट 
ये सभी वारदातें विदेश स्थित हैंडलर्स के निर्देश पर अंजाम दी गई थीं। पुलिस के अनुसार, पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित प्रो-खालिस्तान आतंकवादी मॉड्यूल इस ब्लास्ट के लिए जिम्मेदार था। इस मॉड्यूल के चार सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। विस्फोट बोथोनिया गांव के पास फ्रेट ट्रेनों के लिए समर्पित रेलवे ट्रैक पर हुआ, जिसमें ट्रैक को नुकसान पहुंचा और रेलवे लाइन के नीचे छोटा गड्ढा हो गया।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक को उड़ाने की थी साजिश 
शुरुआत में इसे कम तीव्रता का ब्लास्ट बताया गया था, लेकिन बाद में जांच में पुष्टि हुई कि यह ट्रैक को उड़ाने की कोशिश थी। यह पिछले तीन महीनों में फ्रेट रेल कॉरिडोर ट्रैक को निशाना बनाकर की गई दूसरी ऐसी कोशिश थी। इससे पहले जनवरी में फतेहगढ़ साहिब के सिरहिंद में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक पर ब्लास्ट में एक ट्रेन इंजन को नुकसान पहुंचा था और लोको पायलट घायल हुआ था।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें