फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: राखी से पहले नशे ने छीन लिया तीन बहनों का भाई, नशे की ओवरडोज से मोगा में चार बच्चों के पिता की मौत

Sun, 18 Aug 2024 04:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब में राखी से पहले नशे की ओवरडोज से तीन बहनों के भाई की मौत हो गई। वहीं मृतक कीमती लाल चार बच्चों का पिता था, लेकिन नशे की वजह से चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
मृतक कीमती लाल की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशे की ओवरडोज मौत के आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मोगा में नशे की वजह से चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं राखी से एक दिन पहले तीन बहनों से उनका भाई बिछड़ गया। यहां एक व्यक्ति की नशे की ओवरडोज से मौत हुई है। 

विज्ञापन


मोगा के गिल रोड साधा वाली बस्ती से शनिवार शाम एक व्यक्ति का शव मिला था। रविवार को परिजनों ने शव की सिनाख्त की। मृतक के पहचान कीमती लाल (35) वासी मोगा के तौर पर हुई है। कीमती लाल नशे का आदि था। कुछ दिनों से चिट्टे की टीका लगा रहा था। मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। 

परिवार ने आरोप लगाया की मोगा के खुलेआम नशा बिक रहा है। जो बंद होना चाहिए ताकि और किसी के बच्चे अनाथ न हो। पुलिस ने परिवार के बयान पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक के पत्नी संतोष रानी ने कहा के पति कीमती लाल नशे का आदि था। वह पहले भी साधा वाली बस्ती से नशा लेकर आता था। शनिवार सुबह वह काम पर गया था और रात को घर वापस नहीं आया। रविवार सुबह पता लगा पति के मौत हो गई। संतोष रानी ने कहा कि उनके चार बच्चे हैं। इन बच्चों को वह अकेले कैसी पालेगी। मृतक की पत्नी ने इंसाफ की मांग की है। महिला का कहना है कि नशे से उसके बच्चों की तरह किसी दूसरे के बच्चे अनाथ न हो। नशा बेचने वालों पर सख्त करवाई की जाए।

जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने कहा की हमें सूचना मिली थी के गिल रोड साधा वाली बस्ती पर एक व्यक्ति बेसुध पड़ा है। उसको अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पहचान के बाद कीमती लाल के परिवार के बयान पर मामल दर्ज कर 194 बीएनएस के तहत करवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें