फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां का विरोध: किसानों ने रोका रास्ता, पुलिस के रोकने पर हुई धक्कामुक्की

Fri, 18 Apr 2025 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

किसान नेता गुरदेव सिंह ने बताया कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्य मंत्री से सवाल करने पहुंचे थे जो आम किसानों और मजदूरों से जुड़े हुए हैं। लेकिन हमें पुलिस प्रशासन द्वारा रास्ते में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
मोगा में किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को फतेहगढ़ पंजतूर के समारोह में जाते समय रास्ते में किसानों ने विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर भारी पुलिस फोर्स ने किसानों को रोकने की कोशिश की। इस दाैरान किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन


किसान नेता गुरदेव सिंह ने बताया कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्य मंत्री से सवाल करने पहुंचे थे जो आम किसानों और मजदूरों से जुड़े हुए हैं। लेकिन हमें पुलिस प्रशासन द्वारा रास्ते में ही रोक दिया गया। थाना मंडी के सामने बैरिकेड लगाकर हमें रोका गया। किसान अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, सरकार उनको रोक रही है। आम लोग शराब पीने की लत के कारण बर्बाद हो रहे हैं, उनके घर उजड़ रहे हैं, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती। हम पंजाब सरकार की इस तानाशाही नीति की सख्त शब्दों में निंदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें