फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunam: बिजली किल्लत से नाराज किसान एक्सईएन कार्यालय के सामने धरने पर बैठे, सरकार पर लगाया आरोप

Tue, 21 Feb 2023 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह तोलावाल ने कहा कि कृषि मोटरों की बिजली आपूर्ति को लेकर पंजाब सरकार किसानों को परेशान कर रही है, बिजली विभाग दिन के बजाय रात में बिजली मुहैया करा रहा है। किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेतों में बिजली किल्लत झेल रहे किसानों ने मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में संगरूर व सुनाम में पावरकाम के एक्सईएन दफ्तर के सामने धरना दिया। धरने में प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां विशेष रूप से शामिल हुए। 

विज्ञापन


उगराहां ने आरोप लगाया कि सरकारें खेती और किसान के प्रति गंभीर नहीं हैं। खेतों में दिन के समय बिजली की आपूर्ति होनी चाहिए लेकिन रात को बिजली दी जा रही है, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। मामला कई बार ध्यान में लाया गया है लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। इसी कारण किसान आंदोलन करने को विवश हो रहे हैं। जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद बिजली सप्लाई को दुरुस्त नहीं किया गया है। 

ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह तोलावाल ने कहा कि कृषि मोटरों की बिजली आपूर्ति को लेकर पंजाब सरकार किसानों को परेशान कर रही है, बिजली विभाग दिन के बजाय रात में बिजली मुहैया करा रहा है। किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, रात के समय गेहूं में पानी अधिक होने से गेहूं को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि चिप वाले बिजली मीटर लगने नहीं दिए जाएंगे। यूनियन इसका तीखा विरोध करेगी। इस दौरान संगरूर जिलाध्यक्ष अमरीक सिंह, जिला महासचिव दरवारा सिंह छाजला, ब्लॉक नेता रामशरण सिंह उगराहां, गोबिंद सिंह चट्ठा, पाल सिंह डोलेवाला, सुखपाल माणक घनवाल, अजायब सिंह जाखेपाल, महिंदर सिंह नमोल, गगनदीप सिंह चट्ठा, यदविंदर चठे नकटे मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें