फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में किसान ने किया सुसाइड: भाई से ठेके की जमीन को लेकर था विवाद, लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में मारी गोली

Sat, 03 Oct 2026 03:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा

सार

किसान की अपने एनआरआई भाई से ठेके की जमीन को लेकर विवाद था जिसके चलते किसान मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार सुबह किसान ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
गुरदीप सिंह, मृतक किसान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के गांव धल्लेके निवासी किसान एवं पूर्व पंचायत सदस्य गुरदीप सिंह ने शनिवार सुबह अपने घर में अपने लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, लुधियाना निवासी बलविंदर सिंह की मोगा के गांव खोसा रंधीर में करीब 20 एकड़ जमीन है। 

विज्ञापन




ठेके की जमीन को लेकर भाई से था विवाद
गुरदीप सिंह ने यह जमीन ठेके पर लेकर उसमें धान की फसल लगाई थी। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर बलविंदर सिंह और उनके एनआरआई भाई जोगिंदर सिंह मिट्ठू के बीच आपसी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि 23 सितंबर को गुरदीप सिंह के 20 एकड़ फसल में से करीब साढ़े चार एकड़ फसल पर स्प्रे कर उसे नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा खेत में लगी मोटर को भी नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई है ताकि खेतों में पानी न पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, इस विवाद के बाद गुरदीप सिंह को कथित तौर पर लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसके चलते वह पिछले कुछ दिनों से परेशान था। शनिवार सुबह उसने अपने घर में लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 पुलिस कर रही जांच
मृतक गुरदीप सिंह की उम्र 55 साल थी और परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। बताया जा रहा है कि उसकी बड़ी बेटी की शादी जनवरी 2027 में होनी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और धमकी देने सहित जमीन विवाद से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें