मोगा के गांव धल्लेके निवासी किसान एवं पूर्व पंचायत सदस्य गुरदीप सिंह ने शनिवार सुबह अपने घर में अपने लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, लुधियाना निवासी बलविंदर सिंह की मोगा के गांव खोसा रंधीर में करीब 20 एकड़ जमीन है।
ठेके की जमीन को लेकर भाई से था विवाद
गुरदीप सिंह ने यह जमीन ठेके पर लेकर उसमें धान की फसल लगाई थी। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर बलविंदर सिंह और उनके एनआरआई भाई जोगिंदर सिंह मिट्ठू के बीच आपसी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि 23 सितंबर को गुरदीप सिंह के 20 एकड़ फसल में से करीब साढ़े चार एकड़ फसल पर स्प्रे कर उसे नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा खेत में लगी मोटर को भी नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई है ताकि खेतों में पानी न पहुंच सके।