फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अबोहर और सुनाम में दो किसानों ने की खुदकुशी, पठानकोट में फंदे पर झूला आर्मी जवान

Mon, 01 May 2023 05:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर/सुनाम/पठानकोट (पंजाब)

सार

50 वर्षीय रामपाल पुत्र बनवारी लाल की पिछले साल प्राकृतिक आपदा के कारण सरसों और नरमा की फसल खराब हो गई, जिस कारण पंचायत का पूरा ठेका नहीं दे पाया। इस बार भी उसने 6 किल्ले जमीन ठेके पर ली थी, लेकिन उसमें भी गेहूं की फसल खराब हो गई।
विज्ञापन
कार्रवाई करता पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर उपमंडल के गांव बहावलवासी में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। गांव बहावलवासी निवासी 50 वर्षीय रामपाल पुत्र बनवारी लाल के बेटे अरविंद्र कुमार ने बताया कि उसका पिता पंचायती जमीन ठेके पर लेकर कृषि करता था। 

विज्ञापन


अरविंद्र कुमार ने बताया कि पिछले साल प्राकृतिक आपदा के कारण सरसों और नरमा की फसल खराब हो गई, जिस कारण पंचायत का पूरा ठेका नहीं दे पाया। इस बार भी उसके पिता ने 6 किल्ले जमीन ठेके पर ली थी, लेकिन उसमें भी गेहूं की फसल खराब हो गई। फसल में खाद व कीटनाशक आदि के कारण आढ़त का काफी कर्जा हो गया, जिससे उसके पिता परेशान रहने लगे। 

अरविंद्र ने बताया कि इसी दौरान पिता ने उसकी शादी तय कर ली। इसी 20 तारीख को उसकी बारात जानी थी, लेकिन पैसों के अभाव के कारण उसके पिता काफी परेशान थे। इसी कारण उन्होंने सोमवार देर शाम घर में ही रखी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। पता चलते ही उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां रात करीब 9 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही थाना सदर के एएसआई गुरमेल सिंह ने धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। सरकारी अस्पताल में पहुंचे गांव के सरपंच चौधरी राम ने पंजाब सरकार से मांग की है कि रामपाल का सारा कर्जा माफ करते हुए उसके बेटों को आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन


सुनाम में भी कर्ज से परेशान किसान ने दी जान 
सुनाम ऊधम सिंह वाला में भी कर्ज से परेशान किसान ने जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। किसान पर बैंक व सहकारी सोसाइटी का तीन लाख रुपये से अधिक कर्ज था। गाँव जखेपल चौबास के किसान अमनदीप सिंह (40) ने रविवार को घर में ही जहरीली वस्तु निगल ली। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

गंभीर हालत के कारण वह बच नहीं सका। सोमवार को पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार किया गया है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला महासचिव दरबारा सिंह और गांव के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने बताया कि अमनदीप सिंह पर तीन लाख रुपये का कर्ज था। इसी वजह से वह परेशान रहता था। उसकी दो बेटियां हैं। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की।

विज्ञापन

ड्यूटी पर जाने से पहले फंदे पर झूला आर्मी जवान 
सोमवार सुबह पठानकोट में 21 सब एरिया सिगनल क्वाय में तैनात आर्मी जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक आनंदी लाल राजस्थान के जिला सीकर का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आनंदी लाल के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सेना ने पुलिस को सूचित करने के बाद मृतक के परिवार को भी सूचना दे दी है। 

पुलिस को दी प्राथमिक जानकारी में सेना ने बताया कि राजस्थान निवासी 32 वर्षीय आनंदी लाल अनंदी लाल विवाहित था और कुछ दिन पहले ही एक महीने की छुट्टी काटकर नौकरी पर लौटा था। आज सुबह आनंदी लाल को 7 बजे डयूटी पर जाना था। करीब 6 बजकर 20 मिनट पर आनंदी लाल ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर आर्मी अधिकारी मौके पर पहुंचे और थाना 1 पुलिस को सूचित किया। फिलहाल मृतक का शव मिल्ट्री अस्पताल में रखवाया गया है।

थाना प्रभारी मनदीप सल्गोत्रा ने बताया कि आर्मी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई। मृतक आर्मी जवान के परिवार को सूचित कर दिया गया है। उम्मीद है कि मंगलवार सवेरे तक परिवारिक सदस्य पहुंच जाएंगे। फिर परिवार के बयान दर्ज कर सिविल अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें