फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठा मामला दर्ज करने की धमकी दी, एएसआई सस्पेंड

Sat, 04 Jan 2014 09:47 PM IST
मोरिंडा (रोपड़)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने एक व्यक्ति पर झूठा मामला दर्ज करने के लिए धमकाने के मामले में एक एएसआई को मुअत्तल कर दिया। थाने के एसएचओ के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



एसएसपी रवचरन सिंह बराड़ ने बताया कि मोरिंडा के एक लॉटरी एजेंट ने 27 दिसंबर में 181 नंबर पर फोन कर शिकायत दी थी कि एएसआई दविंदरपाल सिंह ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 14 हजार रुपये वसूले हैं। इसके बाद एसएसपी ने इसकी जांच थाना एसएचओ को सौंप दी पर।

एसएचओ ने जांच में एएसआई को निर्दोष बताया और शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया था कि वह कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहता। इसके बाद एसएसपी ने शिकायतकर्ता को बुलाकर जब मामले में झूठी शिकायत करने पर कार्रवाई करने की बात कही तो शिकायतकर्ता ने कहा कि शिकायत करने के बाद एएसआई उसे पैसे वापस दे गया।
विज्ञापन



एसएसपी बराड़ ने कहा कि इस मामले में उन्होंने एएसआई दविंदरपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है जब कि एसएचओ हरकीरत सिंह के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने डीएसपी चमकौर साहिब द्वारा मामले को लेकर अपनाए ढंग को लेकर नाराजगी भी लिखित रूप में जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें