फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर साल भट्टी की याद में लगेगा ‘हंसी का मेला’

Sun, 03 Mar 2013 08:34 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी की याद में उनके जन्मदिवस पर चंडीगढ़ में हर साल तीन मार्च को ‘हंसी का मेला’ यानी कॉमेडी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होगा।
विज्ञापन


इस दौरान देशभर के फिल्म मेकर्स और कलाकारों को अपना टैलेंट दिखाने का मंच प्रदान किया जाएगा। रविवार को यह घोषणा भट्टी की पत्नी सविता भट्टी और बेटे जसराज भट्टी ने की।

जसराज ने बताया कि फेस्टिवल के दौरान फिल्म मेकर्स और अन्य कलाकार 5 से 7 मिनट की शॉर्ट कॉमेडी फिल्में पेश करेंगे। तीन मार्च से 31 दिसंबर के बीच आवेदन करना जरूरी है।
विज्ञापन


अगले साल तीन मार्च को शॉर्ट लिस्ट की गई फिल्मों को दिखाया जाएगा। कांटेस्ट के जज भी कॉमेडी कलाकार ही होंगे। बेस्ट फिल्म मेकर को दो लाख का नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


बेस्ट एक्टर (मेल) और (फीमेल) को मैड आर्ट्स, जसपाल भट्टी फिल्म स्कूल में फ्री ट्रेनिंग भी दी जाएगी। प्रतिभागी मैड आर्ट की वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं। फेस्टिवल में इंट्री फीस 500 रुपये प्रति फिल्म होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें