फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगत राय हत्याकांड: मोगा में शिवसेना नेता की हत्या करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Sat, 15 Mar 2025 01:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

मोगा में गुरुवार रात करीब 10 बजे शिवसेना बाला साहिब ठाकरे के जिला प्रधान मंगत राय मांगा की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मंगत राय रात को मोगा के गिल पैलेस के पास एक डेयरी पर दूध लेने आए थे। 
विज्ञापन
मोगा में मुठभेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा में शिव सेना नेता की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों की मुक्तसर की सीआइए मलोट और सीआइए मोगा की टीम के साथ मलोट बस स्टैंड पर शुक्रवार की रात दस बजे मुठभेड़ हो गई। आरोपियों ने पुलिस पर पांच फायर किए।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी चार फायर किए। जिसमें आरोपी अरुण उर्फ दीपू पुत्र गुरप्रीत सिंह वासी अंगदपुरा मोहल्ला जिला मोगा व अरुण उर्फ सिंघा पुत्र बब्बू सिंह वासी अंगदपुरा की टांग पर गोली लगी। जबकि तीसरा आरोपी राजवीर उर्फ लड्डो वासी वेदांत नगर मोगा भागते समय घायल हो गया। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घायल मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। 

जानकारी के अनुसार उक्त तीनों आरोपियों ने पिछले दिनों मोगा में शिव सेना नेता मंगत राम की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपियों ने इंटरनेट पर वीडियो डाल कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। मोगा सीआइए टीम को तीनों आरोपियों के मुक्तसर जिले के मलोट क्षेत्र में होने की सूचना मिली जिसके बाद मलोट सीआइए टीम के साथ संयुक्त आपरेशन में तीनों आरोपियों की मलोट में घेराबंदी की और उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायर किए और दो आरोपियों को गोली लगी। वहीं तीसरा गिर कर घायल हो गया। तीनों को पुलिस ने काबू कर लिया है।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: महिला सिपाही की हत्या: फौजी पति ने ऐसी प्लानिंग के साथ ली थी जान.... घर की टेबल पर मिला ये सामान




इससे पहले शुक्रवार शाम को आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिवार और हिंदू संगठनों ने मोगा फिरोजपुर नेशनल हाइवे को जाम कर दिया था। परिवार ने कहा था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता नहीं दी जाती, तब तक रोष प्रदर्शन जारी रहेगा और मंगत राय का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार शाम को ही कत्ल करने वाले तीन आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। हमलावरों ने बताया कि वे मंगत राय मांगा से परेशान थे। वे धमकाकर पैसा लेते थे, जिससे परेशान होकर उन्होंने मंगत राय को गोली मारी है। आरोपियों ने सैलून पर हुई फायरिंग की भी जिम्मेदारी ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें