फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस व गैंगस्टरों में मुठभेड़:बदमाश के पैर में लगी गोली, फिरोजपुर में ज्वेलरी की दुकान पर की थी फायरिंग

Sat, 16 Aug 2025 11:00 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

एसएसपी ने बताया कि ये दोनों बदमाश मंजू ज्वेलर्स में लूटपाट के लिए आए थे। प्रारंभिक जांच में फिरौती की कोई मांग सामने नहीं आई है। लूटपाट के दौरान रतनलाल के विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर गोली चलाई और फरार हो गए थे।
विज्ञापन
फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि दो दिन पहले जीरा में मंजू ज्वेलर्स की दुकान पर तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूटपाट की थी। इस दौरान दुकान के मालिक रतनलाल ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन




पुलिस ने शुक्रवार रात जीरा के सीआईए स्टाफ और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नाके पर बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और जब बदमाशों को रुकने के लिए कहा गया तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे एक आरोपी हरप्रीत सिंह (वासी पट्टी) की टांग में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथी सन्नी, पुत्र सुखदेव सिंह, के गिरने से पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि ये दोनों बदमाश मंजू ज्वेलर्स में लूटपाट के लिए आए थे। प्रारंभिक जांच में फिरौती की कोई मांग सामने नहीं आई है। लूटपाट के दौरान रतनलाल के विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर गोली चलाई और फरार हो गए थे। पुलिस तीसरे साथी की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें