फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में हादसा टला: ट्रेन के इंजन से फंसी तार, बिजली का पोल टूटा, सेना का सामान ले जा रही थी मालगाड़ी

Sun, 08 Sep 2024 07:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पठानकोट में रविवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक ट्रेन के इंजन से बिजली की तार फंस गई और खंभा टूटकर दुकान पर जा गिरा। 
विज्ञापन
पठानकोट में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट रेलवे स्टेशन से मामून क्षेत्र में सेना के सामान की सप्लाई लेने जा रहे मालगाड़ी के इंजन में काली माता मंदिर के पास रविवार केबल तार फंस गई। इससे बिजली का पोल टूट कर साथ लगती एक दुकान पर गिर गया। वहीं, जोरदार आवाज आने पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि किसी तरह का कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।

विज्ञापन


रेल इंजन ड्राइवर के सहायक ने इंजन के ऊपर फंसी तार को बाहर निकाला। घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी। इसके बाद इंजन को वापस लाने के लिए कहा गया। इंजन में केबल फंसने से टूटे बिजली के खंभे की वजह से शहर के कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई ठप्प हो गई। आसपास क्षेत्रों में कई संस्थाओं द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जा रहा था, लेकिन बिजली न होने पर लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल रहा। बिजली सप्लाई ठप्प होने से लोगों को शाम तक पानी की सप्लाई नहीं मिली। 

मौके पर पहुंचे पावरकाम के जूनियर इंजीनियर दुर्गा दास के मुताबिक दोपहर दो बजे के बाद बिजली का पोल टूटने संबंधी सूचना मिली। उपरांत बाकी एरिया में लगे लाइनमैनों को वहां की समस्या बाद में सुलझाने की बात कह मौके पर बुलाया। बताया कि पोल व तार टूटने के बाद जहां विभाग को आर्थिक तौर पर नुकसान हुआ है। वहीं, एक चौथाई आबादी भी घंटो बिजली के प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें