फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पाई 'शक्ति', यूपी में बनी 'दुर्गा'

Tue, 30 Jul 2013 09:02 AM IST
मोहाली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी की सियासत में भूचाल खड़ा करने वाली आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रशासन और प्रबंधन के गुर पंजाब में सीखे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आईएएस-ऑन-ट्रेनिंग के रूप में बीस जून-2011 को मोहाली में ज्वाइन किया। वह 24 अगस्त-12 तक यहां तैनात रहीं। ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) के पद पर काम किया।

इस दौरान उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। 2012 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान खबरों पर नजर रखने को चुनाव आयोग के निर्देश पर गठित कमेटी में वह शामिल थीं।
विज्ञापन


ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी की बहुचर्चित स्कीम इको सिटी के ड्रॉ में भी उनको जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके साथ काम कर चुके अधिकारी व मुलाजिम उन्हें एक सहज और सरल महिला के तौर पर याद करते हैं।
विज्ञापन


उनका कहना था कि वह बेहद सिंपल अफसर थीं। न पद का गुरूर, न रुतबे का अहंकार था। उनमें हमेशा कुछ अलग करने की इच्छा रहती थी। वह रुटीन मैटर्स में भी लीक से हट कर कुछ करना चाहती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें