फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमओ की झूठी शिकायत करने पर ड्राइवर निलंबित

Sat, 01 Feb 2014 10:27 PM IST
अमर उजाला,होशियारपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत महकमे में पीएचसी हाजीपुर पर तैनात ड्राइवर ओपिंद्र सिंह को हाजीपुर के तत्काल एसएमओ डॉ. अवनीश सूद की गलत शिकायत करने पर निलंबित कर दिया गया और तुरंत उसे हैड क्वार्टर कपूरथला तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


इस मामले में 27 जनवरी को लंबे समय से पीएचसी हाजीपुर के अधीन बतौर ड्राइवर कार्यरत ओपिंद्र सिंह को झूठी शिकायत करने पर मुअत्तल किया गया है। इस मामले की जांच सेहत विभाग ने डायरेक्टर सेहत और परिवार भलाई कर्णजीत सिंह ने आदेश जारी करके संबंधित ड्राइवर को निलंबित किया।

यह जानकारी डॉ. सूद ने दी। उन्होंने बताया कि ड्राइवर हाजीपुर में तैनात था और वह वहां बतौर एसएमओ कार्यरत थे। डॉ. सूद ने बताया कि ड्राइवर कथित तौर पर न तो कोई काम करते था और न ही अपनी ड्यूटी की पालना। जिसके चलते ड्राइवर की हाजीपुर से भोलकलोता बदली कर दी गई थी।
विज्ञापन


इसी कारण से सेहत विभाग के तत्काली उच्चाधिकारियों की कथित सहायता के साथ ओपिंद्र सिंह ड्राइवर ने विभाग को उनकी झूठी शिकायत की है कि वे बदली वापस लेने के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांग रहे है। जांच के बाद शिकायत झूठी साबित हुई और विभाग ने ड्राइवर को मुअत्तल करके कपूरथला बदली कर दी है। इस संबंध में सिविल सर्जन ने कहा कि उनको इस मुअत्तली के बारे कोई जानकारी नहीं है, लेकिन शिकायतकर्ता मुलाजिम की शिकायत गलत थी और वह बिना किसी कारण संबंधित डाक्टरों को परेशान करता था। उन्होंने कहा कि इस संबंधी जांच के बाद विभाग को रिपोर्ट भेजी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें