फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद-ब्लाक समिति चुनाव: गिद्दड़बाहा के गांव बबानियां और मधीर में मतदान जारी, घनी धुंध में भी लगी लाइनें

Tue, 16 Dec 2025 10:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

14 दिसंबर रविवार को बबानियां व मधीर में गिद्दड़बाहा के विधायक हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों के भाई सन्नी ढिल्लों पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगे थे। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी सत्ता पक्ष पर धक्केशाही के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
मुक्तसर में मतदान के लिए लाइनों में लगे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर के विधानसभा क्षेत्र गिद्दड़बाहा के गांव बबानियां व मधीर में जिला परिषद व ब्लाक समिति के चुनाव के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से री-पोलिंग हो रही है। 

विज्ञापन


घने कोहरे के बीच लोग मतदान के लिए बूथों पर पहुंचने लगे हैं। जिला परिषद व ब्लाक समिति के जोन नंबर सात गुरुसर में पड़ते गांव मधीर के बूथ नंबर 21 व 22 तथा जिला परिषद जोन नंबर आठ कोटभाई में पड़ते गांव बबानियां के बूथ नंबर 63 व 64 पर री-पोलिंग हो रही है। 

14 दिसंबर रविवार को बबानियां व मधीर में गिद्दड़बाहा के विधायक हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों के भाई सन्नी ढिल्लों पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगे थे। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी सत्ता पक्ष पर धक्केशाही के आरोप लगाए थे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बबानियां में बूथ के बाहर धरना लगा दिया था। बबानियां व मधीर में घंटों वोटिंग प्रक्रिया बंद रहने से मतदाताओं को भी परेशानी हुई। 
विज्ञापन


अंततः चुनाव आयोग ने उक्त दोनों गांवों में मतदान रद्द कर दिया था, जिसके बाद आज दोबारा पोलिंग की हो रही है। फिलहाल दोनों गांवों के बूथों पर शांतमय वोटिंग प्रक्रिया चल रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव प्रक्रिया संपूर्ण हो रही है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें