जालंधर में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला हुआ है। पुलिस ने मामले में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से दी गई शिकायत के बाद सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पंजाब के जालंधर देहात के जंडियाला में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले को लेकर जंडियाला पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार बीते दिनों प्रवासी (बिहार) व्यक्ति के बच्चे की जंडियाला मंजकी गुरुद्वारा बाला सिद्ध को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें 16 से 17 वर्ष का एक किशोर गुरु ग्रंथ साहिब के पास से होकर कुछ दूरी पर जाकर पेशाब कर देता है। इसके बाद किशोर बिना हाथ धोए गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों को छू लेता है। किशोर जब बेअदबी करके जाने लगा तो जाते समय वहां पर पड़े प्रसाद के डिब्बे में उसने मच्छर मारने वाली हिट स्प्रे कर दी।
पुलिस के अनुसार किशोर ने इन बातों को भी माना है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधक कमेटी की तरफ से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। एएसआई अवतार सिंह बताया कि आरोपियों के खिलाफ 299 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए सिंहों ने बताया कि इस मामले को लेकर अकाल तख्त के आदेशों के अनुसार बेअदबी की जिम्मेदार प्रबंधक कमेटी और ग्रंथी की भी होगी। काफी समय बीत जाने के बाद प्रबंधक कमेटी मौके पर अपना पक्ष रखने के लिए नहीं पहुंची जिसके बाद सिंहों ने फैसला लिया है कि जब तक नई कमेटी नहीं तैयार हो जाती तब तक सिंह साहिबान गुरुद्वारा की सेवा करेंगे। ऐसे में अगर गुरुद्वारा में कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी इन सिंह साहिबानों की होगी।