पटियाला जिले में डेंगू का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
राजिंदरा
अस्पताल की ओर से सरकारी मेडिकल कालेज में भेजे गए चार मरीजों की ब्लड
सैंपल रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव रही है, वहीं 15 नए संदिग्ध मरीज अस्पताल में
दाखिल हुए हैं।
डेंगू वार्ड की इंचार्ज डा. सविता कपिला ने कहा कि आज
छुट्टी होने के चलते इन संदिग्ध मरीजों के सैंपल वीरवार को जांच के लिए
भेजे जाएंगे।
डा. कपिला ने बताया कि लक्ष्मीकांत (45) निवासी मंडी
गोबिंदगढ़, सरोज देवी (50) निवासी जय जवान कालोनी, दविंदर (18) निवासी
त्रिपड़ी और रजिंदर (33) निवासी समानिया गेट डेंगू पाजिटिव रहे हैं।
इनके
ब्लड सैंपल सरकारी मेडिकल कालेज में जांच को भेजे गए थे। जहां इन सभी
मरीजों का मैकलीजा टेस्ट पाजिटिव रहा है, जिससे इन्हें डेंगू होने की
पुष्टि हुई है।
साथ ही 15 नए संदिग्ध मरीज राजिंदरा अस्पताल में दाखिल हुए
हैं। इनमें ममता (42) निवासी त्रिपड़ी, परमिंदर सिंह (20) निवासी सरहंद,
रमा (42) निवासी फतेहगढ़ साहिब, श्याम देव (26) निवासी आनंद नगर पटियाला,
निधि (23) निवासी त्रिपड़ी, वरिंदर कुमार (50) निवासी त्रिपड़ी, सर्वजीत
कौर (45) निवासी फतेहगढ़ साहिब, शांति देवी (45) निवासी आनंद नगर, दीपक
कुमार (34) निवासी त्रिपड़ी, अंजू (37) निवासी त्रिपड़ी, अरुण कुमार (29)
निवासी त्रिपड़ी, दिवाकर (17) निवासी राघोमाजरा, विनोद कुमार (22) निवासी
फतेहगढ़ साहिब, सवरन कौर (38) निवासी फतेहगढ़ साहिब और जोगिंदर सिंह (52)
निवासी दशमेश नगर पटियाला शामिल है। सभी मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए
वीरवार को सरकारी मेडिकल कालेज भेजे जाएंगे।