कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब का दौरा करेंगे। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने यह जानकारी दी। सिद्धू ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर में माथा टेकेंगे और 117 उम्मीदवारों के साथ भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल का दौरा करेंगे। वे सुबह आठ बजे दिल्ली अमृतसर स्पेशल फ्लाइट से एयरपोर्ट आएंगे। वहां से वाया रोड वे श्री हरमंदिर साहिब जाएंगे।
आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो पंजाब में नशे व ड्रग्स की लत छुड़वाने के लिए एक ड्रग टास्क फोर्स बनाएंगे। इसमें कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा। नशे के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस को फ्री हैंड दिया जाएगा।
भगवंत मान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भीतर ही लड़ रही है। जबकि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है, इसलिए हम आपको इसकी आंतरिक सुरक्षा की गारंटी देते हैं। हमारा आंतरिक सुरक्षा का रोडमैप तैयार है। कांग्रेस इस पर ध्यान नहीं दे रहे है।