फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर: केजरीवाल ने पूछा चुनाव के पहले ही क्यों होती है बेअदबी, कहा- लुधियाना धमाके पर सीएम चन्नी नहीं बोलते

Fri, 24 Dec 2021 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चन्नी सरकार बहुत कमजोर सरकार है। उनके बीच आंतरिक विवाद हैं। आज पंजाब को एक मजबूत और कार्रवाई करने योग्य सरकार की जरूरत है।
विज्ञापन
अमृतसर पहुंचे अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब का माहौल खराब करने में कुछ लोग लगे हैं, जिन्हें रोकने में अकाली और कांग्रेस की दोनों सरकारें बेबस साबित हुई है। चुनावों से पहले ही क्यों होते हैं ब्लास्ट? आखिरकार बेअदबी भी चुनाव के पहले ही क्यों होती है? दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहा कि इनके पीछे राज्य की कमजोर सरकारें हैं। 

विज्ञापन


मजबूत सरकार होती तो बेअदबी करने वाले मास्टर माइंड को पकड़ कर उन्हें सलाखों के पीछे धकेलती। अरविंद केजरीवाल गुरदासपुर में आप के उम्मीदवार रमन बहल के हक में रैली के दौरान संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बिखर चुकी है। यह पार्टी अब मानो सर्कस बन गई है। उन्होंने अपील कि 25 साल कांग्रेस ने पंजाब पर राज किया। 19 साल बादलों ने राज किया। वह पांच साल का वक्त मांगते हैं पंजाब का कायाकल्प करने के लिए। ऐसा न हुआ तो उनको पंजाब से भगा देना।
 
केजरीवाल ने कहा कि आप की सरकार आएगी तो पंजाब में शांति व्यवस्था देंगे और सभी धर्मों में भाईचारा बढ़ाएंगे। सीमा की सुरक्षा करेंगे ताकि कोई आतंकी न आ सके और नशे को रोक देंगे। सीमा पर ड्रोन को गिराने के लिए लेटेस्ट तकनीक देंगे। जितने गुरुद्वारा, मंदिर, मजिस्द हैं, हरेक की सुरक्षा के लिए अलग से फोर्स तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच साल लग गए सरकार को मजीठिया के खिलाफ परचा दर्ज करने में। पर्चा करने से पंजाब से नशा खत्मा हो गया क्या? नशा आज भी पूरी तरह से खुलेआम बिक रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो मात्र छह माह के भीतर पंजाब को नशा मुक्त करके दिखाएंगे। 

उन्होंने कहा कि हमारे पास कुंवर विजय प्रताप जैसे जांबाज अधिकारी है और हमारी नीयत एकदम साफ है। दिल्ली में स्कूलों की तरह पंजाब के स्कूलों को आधुनिक बनाया जाएगा। पंजाब में 24 घंटे बिजली की सप्लाई होगी। पंजाब में सरकार आयी तो पंजाब में मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। महिलाओं के लिए सरकार आने पर 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को 1000 रुपये दिए जाएंगे। 

चन्नी सिर्फ मुझे गालियां देते रहे, लुधियाना ब्लास्ट पर कुछ नहीं बोलते: केजरीवाल
लुधियाना में बम ब्लास्ट हुआ। लोग सदमे में हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री से पंजाब के लोग उम्मीद कर रहे थे कि मुख्यमंत्री ब्लास्ट पर कुछ बोलेंगे लेकिन चन्नी ने ब्लास्ट पर शुक्रवार को पत्रकारों के सामने एक शब्द नहीं बोला, बस मुझे खूब गालियां दीं। अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना ब्लास्ट पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी  को घेरते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय भी ऐसी राजनीति वह कैसे कर सकते हैं। इससे पहले आप ने लुधियाना कोर्ट परिसर में हुए विस्फोट की कड़ी निंदा की और पंजाब की कांग्रेस सरकार पर राज्य की खराब कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। 

आप पंजाब के अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने भी घटना की निंदा की और कहा कि इस तरह की घटनाएं हमारी सांप्रदायिक शांति को भंग करने के लिए एक गहरी साजिश का हिस्सा लगती हैं। बेअदबी और विस्फोट की इन कोशिशों के पीछे के मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें