कपूरथला की माडर्न जेल में दो कैदियों की बीमारी से मौत हो गई। कत्ल केस में उम्रकैद की सजा भुगत रहे सुरिंदर सिंह (53) की दिल का दौरा पड़ने के बाद सिविल अस्पताल में मौत हो गई।
उधर उम्रकैद की सजा भुगत रहे रणजीत सिंह (40) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी किशनपुरा जालंधर की भी जान चली गई।
जानकारी के अनुसार माडर्न जेल कपूरथला में सुरिंदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी गांव दादूवाल थाना नूरमहल जिला जालंधर को दिल का दौरा पड़ गया।
जेल सुपरिंटेंडेंट इकबाल सिंह धारीवाल ने कैदी को तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला भेजा। सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने सुरिंदर सिंह का चैकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
धारीवाल ने बताया कि सुरिंदर सिंह को 12 जुलाई 2010 को अदालत ने कत्ल के मामले में दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उधर एक अन्य मामले में माडर्न जेल कपूरथला में उम्रकैद की सजा भुगत रहे रणजीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गली नंबर 10 किशनपुरा जालंधर की रविवार को दोपहर के समय छाती में दर्द से तबीयत खराब हो गई।
उसे सिविल अस्पताल कपूरथला भेज दिया। डाक्टर ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। जेल प्रबंधन ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।