इंचार्ज लखविंदर सिंह ने बताया जिस घर में चोरी हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे गहने व नकदी चुरा ली।
बरनाला के गीता भवन के पास दिन में चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। इस घटना में चोर 50 तोला सोना और नकदी लेकर रफू चक्कर हो गए। जानकारी देते हुए राकेश कुमार ने बताया आज दुकान पर चला गया और उसकी पत्नी पूनम रानी सो रही थीं। उसने बताया घर में लगभग 40 से 50 तोले सोना और कुछ नगदी पड़ी थी। जिसे चोर बड़ी आसानी से चुरा कर ले गए। उसने बताया जब उसकी पत्नी सो कर उठी तब उसने सारा सामान बिखरा हुआ पाया। इसके पश्चात पुलिस को सूचना दी ओर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए सिटी बन के इंचार्ज लखविंदर सिंह ने बताया जिस घर में चोरी हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे गहने व नकदी चुरा ली। उन्होंने बताया पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। पीड़ित परिवार की शिकायत दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आसपास के लोगों ने कहा कि इतने व्यस्त इलाके में दिन के समय चोरी की घटना से लोगों में भारी रोष है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम कड़े करने की मांग की है।