फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी स्कूल को तीन लाख का अनुदान

Tue, 31 Dec 2013 11:05 PM IST
होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा का मकसद मानव के मन, शरीर और मस्तिष्क का विकास करना है और डीएवी संस्थाएं इस दिशा में अहम रोल अदा कर रही हैं। यह बात पंजाब सरकार की मुख्य संसदीय सचिव बीबी महिंदर कौर जोश ने कही। मंगलवार को उन्होंने डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को तीन लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन


बीबी जोश ने कहा कि किसी भी शैक्षिक संस्था का समाज के विकास में अहम योगदान होता है। इसमें डीएवी शिक्षण संस्थान अपने आप में एक मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बच्चों और नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य में शिक्षा के विकास और प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दे रही है।

उन्होंने डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के सदस्य डॉ. अजय बग्गा, स्कूल के प्रिंसिपल तरनजीत और अध्यापक संजीव शर्मा को स्कूल में बने रास्ते को पक्का करने के लिए तीन लाख रुपये का चेक प्रदान किया। डॉ. बग्गा ने स्कूल प्रबंधक कमेटी और प्रिंसिपल तरनजीत ने स्कूल की ओर से बीबी जोश का को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें