फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार से युवती का गला काटा

Thu, 03 Oct 2013 11:35 PM IST
अमर उजाला, (माहिलपुर/होशियारपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बाहोवाल में वीरवार देर शाम एक मनचले आशिक ने एक तरफा प्यार में नाकाम रहने पर युवती की तेजधार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी ।
विज्ञापन


हत्या की सूचना मिलने पर एसएसपी होशियारपुर डॉ. सुखचैन सिंह गिल, डीएसपी चब्बेवाल कुलवंत सिंह रंधावा थाना प्रभारी चब्बेवाल इंसपेक्टर शीतल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। खबर लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

जानकारी के मुताबिक बलजिंदर सिंह (24) पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी बाहोवाल गांव की एक युवती मंजू पुत्री सुच्चा राम से एक तरफा प्यार करता था। लड़की के कई बार इंकार करने के बावजूद वह युवती को अक्सर परेशान करता था। इसकी शिकायत उसने कई बार गांव की पंचायत से की, लेकिन पंचायत ने हमेशा ही राजीनामा कराके बात को रफा दफा कर दिया था। कुछ दिन पहले मंजू माहिलपुर से कोई सामान लेने गई तो युवक ने उसका पर्स छीन लिया और जबरदस्ती मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद से वह उसे मोबाइल पर फोन कर तंग करता था।
विज्ञापन


जब उसने इसकी शिकायत उसके परिजनों से की तो उन्होंने भी उसे कुछ नहीं कहा। दो दिन पहले ही इस बात को लेकर कहासुनी के बाद आरोपी बलजिंदर ने ऐसा करने से तौबा की पर वह फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।  वीरवार शाम साढ़े पांच वजे मंजू पूर्व सरपंच सूरज सिंह की हवेली में काम करने गई।
विज्ञापन


काम खत्म करने के बाद वह चारपाई पर बैठ कर बात ही कर रही थी। इस दौरान बलजिंदर वहां पहुंचा और उसे जबरदस्ती मवेशियों के कमरे में खींच ले गया और उससे बदसलूकी करने लगा। विरोध करने पर उसने तेजधार हथियार से उसका गला काट डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें