फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, कट्टरपंथियों के नाम पर बनाता था भड़काऊ पोस्ट

Wed, 03 Dec 2025 07:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि भारत लौटने के बाद सैनी सोशल मीडिया ट्रेनिंग देने लगा और एआई सहित कई निजी कोर्स चलाता था। जांच में सामने आया है कि वह अपने एक्स हैंडल पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और नफरत फैलाने वाला कंटेंट लगातार पोस्ट करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर हिंदू, सिख और मुस्लिम समाज के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्शदीप सिंह सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रोपड़ से काबू किया।

विज्ञापन


सैनी लंबे समय से अलग-अलग कट्टरपंथी समूहों के नाम पर भ्रामक एवं भड़काऊ कंटेंट तैयार कर सोशल मीडिया पर शेयर करता था। पुलिस के अनुसार वह करीब 10 साल यूके में स्टडी बेस पर रह चुका है और 2014 में भारत लौटा था। उसने 2019 में अपना सोशल मीडिया पेज बनाया जिस पर वर्तमान में लगभग 13 हजार फॉलोअर्स हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी की पोस्टें किसी ऐसी टूलकिट का हिस्सा थीं जिसे पाकिस्तान की आईएसआई के इशारे पर पंजाब में अशांति फैलाने के लिए तैयार किया गया हो। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि यूके में रहते हुए उसका किसी कट्टरपंथी संगठन से संपर्क तो नहीं रहा।

सोशल मीडिया ट्रेनिंग के नाम पर चलाता था निजी कोर्स
पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि भारत लौटने के बाद सैनी सोशल मीडिया ट्रेनिंग देने लगा और एआई सहित कई निजी कोर्स चलाता था। जांच में सामने आया है कि वह अपने एक्स हैंडल पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और नफरत फैलाने वाला कंटेंट लगातार पोस्ट करता था। उसके फॉलोअर्स की गतिविधियों से भी किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें