होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर गांव पूंगे के समीप एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आए कुछ युवकों में आपस में तकरार हो गई। इसके बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तनवे सिंह उर्फ धन्ना (20) पुत्र अवतार सिंह निवासी मोहल्ला रामगढ़, होशियारपुर के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वारदात रात करीब एक बजे की बताई जा रही है।