फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat:मुठभेड़ में ढेर हुए राकेश उर्फ राका के परिजनों का शव लेने से इनकार, इंस्पेक्टर पर 302 कार्रवाई की मांग

Sat, 08 Jul 2023 02:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत सीआईए टू की मुठभेड़ में आरोपी राकेश व सोनू गोली लगी गई।घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर राकेश की मौत हो गयी ओर सोनू को इलाज दिया गया। अब परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगा शव लेने मना कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के समालखा क्षेत्र में ढ़ोडपुर के पास शुक्रवार रात मुठभेड़ में ढेर हुए राकेश उर्फ राका के परिजनों ने पुलिस मुठभेड़ को झूठा ठहराया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने राकेश को 2 दिन पहले मोहाली से उठाया था और थाने में लाकर उसे थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गयी। आरोप है कि मौत को मुठभेड़ दिखाने की झूठी कार्रवाई की गईं, उसके पैरों में गोली मारी गयी और गोली लगने से मौत होने की कहानी बनाई गई।

विज्ञापन


पिता का आरोप: 2 दिन पहले बेटे को मोहाली से उठाया था, थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया
परिजनों की मांग है कि सीआईए 2 के इंस्पेक्टर पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो और शव का पोस्टमार्टम पानीपत के बजाय रोहतक पीजीआई में किया जाए परिजनों ने इसी मांग के चलते फिलहाल शव लेने से इनकार कर दिया है। गढ़ी सिसान निवासी मृतक राकेश के पिता जय भगवान का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने बेटे का शव देखा तो बेटे की गर्दन पर रस्सी के निशान है। पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ है। बेटे को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया है, जिसमे उसकी मौत हुई है। 

जिस गाड़ी को दिखाया वह 10 दिन पहले रोहतक से बरामद करने का आरोप
राकेश के बड़े भाई अमित का आरोप है कि पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में जिस बलेनो गाड़ी को दिखाया है, वह बलेनो गाड़ी पुलिस 10 दिन पहले रोहतक से बरामद कर चुकी है, अब झूठी मुठभेड़ में उसका प्रयोग किया गया है। आरोप हक़ पुलिस ने 10 दिन पहले राकेश पर रोहतक में भी फायरिंग की थी ।
विज्ञापन


सुबह से पुलिस अस्पताल में तैनात
परिजनों अपनी मांगों के चलते हंगामा कर रहे है,जिसके चलते सुबह से भारी संख्या में पुलिस सामान्य अस्पताल में तैनात है। डीएसपी सुरेश सैनी, डीएसपी नरेंद्र अपनी टीम के साथ परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दे रहे है, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए है।

यह था मामला
पानीपत में 2 कारोबारियों से रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे सिद्धू मुसेवाला के हत्या में शामिल बदमाश प्रियव्रत उर्फ फौजी के छोटे भाई राकेश उर्फ राका और प्रवीण उर्फ सोनू जाट की गिरफ्तारी के चलते विभिन्न ठिकानो पर दबिश दे रही थी। सीआईए 2 ने शुक्रवार रात 8 बजे गुप्त सूचना पर ढ़ोडपुर के पास सिल्वर रंग की बलेनो कार में राकेश और सोनू को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों की तरफ से फायरिंग कर दी गयी। पुलिस ने सरेंडर करने को कहा लेकिन उन्होंने फायरिंग जारी रखी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमे राकेश और सोनू के पैरो में दो-दो गोली लगी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर राकेश की मौत हो गयी ओर सोनू को इलाज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें