फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: AAP MLA पर जान से मारने की धमकी देने व गुमराह कर शादी करने का आरोप, दूसरी पत्नी ने दी पुलिस को शिकायत

Wed, 17 Aug 2022 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)

सार

सन्नौर से आप विधायक हरमीत पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप व गुमराह कर शादी करने के मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पीड़िता ने जीरकपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सनौर हलका विधायक हरमीत सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आम आदमी पार्टी के सनौर हलका विधायक हरमीत सिंह के खिलाफ पुलिस थाने में उनकी दूसरी पत्नी ने गुमराह कर शादी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है। दूसरी ओर, मामले की शिकायत की जांच के बाद जीरकपुर पुलिस थाने से मामला आलाधिकारियों के पास पहुंच गया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्त्ता गुरप्रीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि हरमीत सिंह पठानमाजारा के साथ गत वर्ष 14 अगस्त में शादी हुई थी, जिसकी फोटो, वीडियो और मैरिज सर्टिफिकेट उसके पास मौजूद हैं। उस दौरान हरमीत ने कहा था कि उसकी पहली पत्नी के साथ मनमुटाव और पहली पत्नी से तलाक लिया हुआ है, जिसके बाद ही उसके साथ शादी कर रहा है।

वहीं, इसके बाद विधानसभा चुनाव में हरमीत को टिकट मिली तो उसने भरोसा दिया कि चुनाव के बाद वह अपनी पहली पत्नी को घर से निकालकर उसे घर ले जाएगा। दूसरी ओर, चुनाव में जीत के बाद वह अपने वादे से मुकर गया और आनाकानी करने लगा। पीड़िता ने बताया कि बीती 14 तारीख को जब उसने अपनी शादी को फोटो फेसबुक पर अपलोड की तो विधायक हरमीत ने फोन करके फोटो हटाने के लिए कहा जिसको उसने हटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद विधायक हरमीत ने जीरकपुर पहुंचकर उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार  विधायक ने मीडिया से बात करते हुए स्वीकार किया कि उन्होंने कौर से शादी की है। हालांकि उन्होंने कौर के उन्हें धमकी देने के आरोपों को खारिज कर दिया।  

गुरप्रीत कौर द्वारा शिकायत दी गई है, मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते इसकी जांच उच्चाधिकारियों द्वारा की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -दीपइंदर सिंह बराड़, प्रभारी, पुलिस थाना जीरकपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें