फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: नशे के साथ कमांडो समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, खड़ी कार से बरामद हुआ चिट्टा

Tue, 24 Dec 2024 12:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

सोमवार रात जब पीसीआर पुलिस टीम भट्टी रोड के पास चेकिंग कर रही थी तो सड़क किनारे खड़ी आल्टो कार की तलाशी ली गई। कार सवार कमांडो हरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और गगनदीप सिंह से पांच ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
विज्ञापन
बठिंडा पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में सोमवार रात पीसीआर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कमांडो समेत तीन युवाओं को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपियों की पहचान कमांडो हरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और गगनदीप सिंह के ताैर पर हुई है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात जब पीसीआर पुलिस टीम भट्टी रोड के पास चेकिंग कर रही थी तो सड़क किनारे खड़ी आल्टो कार की तलाशी ली गई। कार सवार कमांडो हरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और गगनदीप सिंह से पांच ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

कमांडो पुलिस कर्मी हरजीत सिंह कमांडेंट रणबीर सिंह के रीडर के ताैर पर पांच बटालियन कमांडो बठिंडा में तैनात है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें