फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर में चोरी: गारमेंट की दुकान में घुसा चोर, पुराने कपड़े छोड़ नए पहनकर हुआ फरार; पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 31 Dec 2025 04:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

गली नंबर 12 स्थित लिबास गारमेंट के संचालक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वे मंगलवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे जब वे दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। शटर के पास एक पुराना कोट और पजामा पड़ा मिला, जिस पर रंग लगा हुआ था
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर के बाजार नंबर 12 में मंगलवार रात ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने एक गारमेंट्स की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अपने पुराने कपड़े दुकान में छोड़कर नए कपड़े पहनकर और अन्य कपड़े चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन


गली नंबर 12 स्थित लिबास गारमेंट के संचालक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वे मंगलवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे जब वे दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। शटर के पास एक पुराना कोट और पजामा पड़ा मिला, जिस पर रंग लगा हुआ था, जिससे अंदेशा है कि वह किसी पेंट मजदूर का हो सकता है। दुकान के अंदर गल्ला खुला पड़ा था और कपड़े बिखरे हुए थे। जांच में पता चला कि गल्ले से करीब 500 रुपये नकद और हजारों रुपये कीमत के नए कपड़े चोरी हो गए हैं। सूचना मिलने पर सिटी-1 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें