पंजाब के मलोट में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
मलोट सिटी पुलिस ने एक घर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पदार्फाश करते हुए 6 पुरुष व 5 महिलाओं को काबू किया है। एसएसपी गुरदीप सिंह सेखों ने बताया कि सूचना के आधार पर रिहायशी क्षेत्र में रेड की गई तो कई जोड़े अंतरंग पकड़े गए।
पकड़े गए लोगों में पिप्पल सिंह पुत्र फौजा सिंह गांव दोदा, लक्ष्मण सिंह पुत्र भोला सिंह, कुलविंद्र सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह वासी पटेल नगर, दिलबाग सिंह पुत्र जीत सिंह, संदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह वासी खेड़े कालोनी श्री मुक्तसर साहिब, नीरज कुमार पुत्र ओम प्रकाश वासी बराड़ां वाली गली मलोट समेत 5 महिलाएं शामिल थीं। सभी कथित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।