फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: ढिलवां टोल के पास गनप्वाइंट पर स्कार्पियो लूटी, चालक को पेड़ से बांध मोबाइल-नकदी भी ले गए लुटेरे

Sat, 07 Dec 2024 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

जालंधर के दीप नगर निवासी रविंदर कुमार शाम करीब आठ बजे एक निजी कंपनी की स्कॉर्पियो पीबी-08ईएल-6085 में लदा सामान अमृतसर छोड़कर जालंधर लौट रहा था। तभी उसके साथ लूट हो गई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर ढिलवां टोल प्लाजा के पास लुटेरे ने गनप्वाइंट पर एक स्कार्पियो लूट ली। एक लुटेरा लिफ्ट के बहाने कार में सवार हुआ। कुछ आगे जाते ही साथियों के साथ मिलकर वारदात कर दी। लुटेरे चालक की गाड़ी के अलावा उसका मोबाइल व पांच हजार की नकदी भी लूटकर ले गए हैं। वहीं चालक को सुनसान जगह पर एक पेड़ से बांधकर आरोपी फरार हो गए। थाना सुभानपुर की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जालंधर के दीप नगर निवासी रविंदर कुमार शाम करीब आठ बजे एक निजी कंपनी की स्कॉर्पियो पीबी-08ईएल-6085 में लदा सामान अमृतसर छोड़कर जालंधर लौट रहा था। जब उसने ढिलवां टोल प्लाजा पार किया तो उसे एक व्यक्ति ने खुद को प्लंबर बताकर सुभानपुर तक ले जाने के लिए लिफ्ट मांगी और कार में बैठ गया।

लिफ्ट लेने वाले व्यक्ति ने उसे थोड़ा आगे छोड़ने के लिए कहा, जब वह थोड़ा आगे जाने लगा तो लिफ्ट लेने वाले के 3-4 साथी गाड़ी में बैठ गए और पिस्तौल दिखाकर उसका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता उसे ताजपुर, बामूवाल, माना तलवंडी के रास्ते में उसे शॉल/लोई से पेड़ से बांध दिया और पांच हजार की नकदी व मोबाइल भी लूटकर फरार हो गए। थाना ढिलवां के एसएचओ रमनदीप कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें